होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

Accident:दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के सामुदायिक मोड़ के पास बीती रात करीब 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है

11:12 AM, Oct 18, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Naresh gupta

Accident:दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


रामलीला देखकर घर लौट रहा था मृतक, हादसे की खबर से परिजनों में मचा कोहरामबभनी, सोनभद्र। बभनी थाना क्षेत्र के सामुदायिक मोड़ के पास बीती रात करीब 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बभनी थाना क्षेत्र के सुकरवन टोला निवासी सुरेश कुमार (21 वर्ष), पुत्र बिहारी, खोतोमहुआ में रामलीला देखकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। वहीं, बभनी के कनवां निवासी हीरालाल (25 वर्ष), पुत्र भगवत सिंह, अपने घर जा रहा था। इसी दौरान सामुदायिक मोड़ के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सुरेश कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, हीरालाल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।तीन भाइयों में सबसे बड़ा था सुरेशसुरेश कुमार अपने पिता का सबसे बड़ा बेटा था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और उसकी शादी भी नहीं हुई थी। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है।इस संबंध में बभनी थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions