Accident;ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
सोनभद्र। सुकृत चौकी क्षेत्र के बट गांव में गुरुवार देर शाम वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बट गांव निवासी राजेश सिंह (42) और विजय (60) के रूप में हुई है। दोनों एक ही बाइक से लोहरा गांव में आयोजित विश्वकर्मा पूजन समारोह में शामिल होने जा रहे थे
8:45 PM, Sep 18, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। सुकृत चौकी क्षेत्र के बट गांव में गुरुवार देर शाम वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बट गांव निवासी राजेश सिंह (42) और विजय (60) के रूप में हुई है। दोनों एक ही बाइक से लोहरा गांव में आयोजित विश्वकर्मा पूजन समारोह में शामिल होने जा रहे थे।बताया गया कि दोनों जैसे ही बट गांव से निकलकर वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर पहुंचे, उसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गए। हादसे में राजेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजय गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विजय को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।वाराणसी ट्रामा सेंटर में देर रात उपचार के दौरान विजय ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।एक ही गांव के दो लोगों की मौत की खबर से बट गांव में मातम छा गया। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें






