होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का किया सफल अनावरण, चोरी की बाइक बरामद; एक अभियुक्त गिरफ्तार

8:56 PM, Jul 29, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

चोरी की बाइक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र:
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को वाहन चोरी के एक प्रकरण के सफल अनावरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी अरविन्द कुमार केशरी पुत्र स्वर्गीय हीरालाल केशरी, निवासी बायपास रोड, डॉ. के.डी. सिंह के सामने, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ने अपनी काले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP64 AD 9398 को 19 जुलाई, 2026 को शीतला चौक स्थित दुकान के सामने खड़ा किया था। अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल चोरी किए जाने के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज में मु0अ0सं0 632/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।विवेचना के दौरान शीतला चौक पुलिस बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त नागेश्वर पाण्डेय उर्फ दल्लू पुत्र स्वर्गीय गुलाब शंकर पाण्डेय, निवासी मेढ़रा, थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर, उम्र लगभग 35 वर्ष की पहचान की।पुलिस ने अभियुक्त को 28 जुलाई, 2026 को उसके घर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त की निशानदेही पर धर्मशाला चौराहे से आगे कम्हारी गांव, घोरावल रोड स्थित हनुमत सोलर सेल की दुकान के पास से चोरी गई काले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई।बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के बाद 29 जुलाई, 2026 को अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार, सोनभद्र भेजा गया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:नागेश्वर पाण्डेय उर्फ दल्लू पुत्र स्वर्गीय गुलाब शंकर पाण्डेय, निवासी मेढ़रा, थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 35 वर्ष।बरामदगी:एक अदद काले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिलवाहन संख्या — UP64 AD 9398गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:उपनिरीक्षक विष्णु प्रभा सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा, मय हमराह थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions