नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, गर्भ ठहरने पर कराया गया अबॉर्शन; कार्रवाई न होने पर पीड़ित पक्ष कोर्ट पहुंचा
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, गर्भ ठहरने पर कराया गया अबॉर्शन; कार्रवाई न होने
8:47 PM, May 20, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी युवक द्वारा कथित रूप से चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने घटना के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी, जिसके डर से उसने लंबे समय तक परिवार को घटना की जानकारी नहीं दी। अब मामले में पुलिस पर भी कार्रवाई न करने और समझौते का दबाव बनाने के आरोप लगे हैं। पीड़ित पक्ष ने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।जानकारी के अनुसार, छठ पूजा के दिन 27 अक्टूबर 2025 को परिवार के लोग पूजा के लिए बाहर गए हुए थे, जबकि नाबालिग लड़की घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 28 वर्षीय युवक सोनू पटेल कथित रूप से घर में घुस गया। आरोप है कि उसने चाकू दिखाकर और मुंह बांधकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को घटना बताने पर परिवार समेत हत्या की धमकी दी।डर की वजह से पीड़िता ने यह बात किसी को नहीं बताई। बाद में गर्भ ठहरने की जानकारी होने पर आरोपी और उसका एक साथी पीड़िता को कथित रूप से एक निजी अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद उसका अबॉर्शन कराया गया। आरोप है कि अस्पताल की एक नर्स ने यह प्रक्रिया की। अबॉर्शन के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों को पूरे मामले की जानकारी हुई।पीड़िता के परिजन शिकायत लेकर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पहुंचे। आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया और आरोपी को दो दिनों तक कोतवाली में बैठाने के बाद छोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि उन पर पांच लाख रुपये लेकर समझौता करने का दबाव बनाया गया।मामले में अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि नाबालिग के साथ गंभीर अपराध हुआ है और पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष अब न्याय के लिए कोर्ट की शरण में पहुंचा है और कानूनी लड़ाई जारी रखी जाएगी।फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें






