होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

8:30 PM, Jul 11, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अनपरा पुलिस ने दुष्कर्म एवं जान से मारने की धमकी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस ने मु0अ0सं0 151/2026 में दर्ज धारा 64(1) एवं 351(3) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रदीप पाल (22 वर्ष) पुत्र भागवत पाल, निवासी ग्राम पोड़ी, थाना गढ़वा, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) को शुक्रवार, 11 जुलाई 2026 को सुबह 10:57 बजे लोझरा चढ़ाई क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर अभियोग दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि अभियुक्त ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। मामले की विवेचना एवं साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, उपनिरीक्षक अशोक सिंह तथा हेड कांस्टेबल रामु राजभर शामिल रहे।सोनभद्र पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions