पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, दुद्धी पुलिस की कार्रवाई
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
8:38 PM, Aug 19, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, थाना दुद्धी में दर्ज मु0अ0सं0-237/2026, धारा 65(2), 351(3) बीएनएस एवं धारा 5M/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त राजकुमार खरवार पुत्र रामखेलावन, निवासी अमवार, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र को रामलीला मैदान, रजखड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया।गिरफ्तार अभियुक्तराजकुमार खरवार पुत्र रामखेलावन, निवासी अमवार, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमप्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंहहेड कांस्टेबल भागीचन्द्र प्रसादसौरभ कुमार पाण्डेयपुलिस ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें






