महिला को ब्लैकमेल कर ₹5 लाख की मांग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
महिला को ब्लैकमेल कर ₹5 लाख की मांग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
8:29 PM, Jul 11, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। थाना शक्तिनगर पुलिस ने महिला को ब्लैकमेल कर ₹5 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी आईटी एक्ट और ब्लैकमेलिंग के मामले दर्ज हैं।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए थाना शक्तिनगर पुलिस ने मुकदमा संख्या 134/2026 से संबंधित अभियुक्त दीपक शाह (26), पुत्र चंद्रबली शाह, निवासी माजन खुर्द, थाना नवानगर, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश) को 11 जुलाई 2026 को दुद्धीचुआ एनसीएल स्टेडियम के पास मुख्य मार्ग से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार आरोपी पर एक महिला को ब्लैकमेल कर ₹5 लाख की मांग करने का आरोप है। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है और नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।आपराधिक इतिहासमुकदमा संख्या 54/2025, थाना शक्तिनगर: बीएनएस की धाराओं के साथ 67 आईटी एक्ट।मुकदमा संख्या 136/2025, थाना शक्तिनगर: बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ 67 आईटी एक्ट।मुकदमा संख्या 134/2026, थाना शक्तिनगर: वर्तमान ब्लैकमेलिंग प्रकरण।गिरफ्तारी करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार भारती तथा कांस्टेबल अमृतलाल ने संयुक्त रूप से आरोपी को गिरफ्तार किया।
यह भी पढ़ें






