14 किमी सड़क निर्माण की धीमी प्रगति पर कार्रवाई, ठेकेदार पर 20 लाख रुपये की पेनल्टी, दो माह में कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम
सोनभद्र।बभनी में विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को एमएमबीसीबी मार्ग के किलोमीटर-39 से बनवासी सेवा आश्रम होते हुए छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक निर्माणाधीन करीब 14 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया
7:47 PM, Oct 3, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: नरेश गुप्ता

।
सोनभद्र।बभनी जनपद में विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को एमएमबीसीबी मार्ग के किलोमीटर-39 से बनवासी सेवा आश्रम होते हुए छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक निर्माणाधीन करीब 14 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।करीब 54.10 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बन रही इस सड़क के निर्माण में लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड के दो सहायक अभियंताओं नवीन श्रीवास्तव और छोटेलाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। वहीं, कार्य की निगरानी में शिथिलता बरतने पर चार अवर अभियंताओं जितेंद्र तिवारी, श्रीकेश, राजेश शर्मा और संतोष कुमार सिंह के वेतन भुगतान पर रोक लगाने का आदेश दिया।जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारियों को दो माह के भीतर प्रत्येक दशा में सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। कार्य की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा भी सुनिश्चित की जाए।डीएम ने कहा कि सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य शासन और मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। ऐसे महत्वपूर्ण विकास कार्यों में लापरवाही, शिथिलता या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे भी निर्माण कार्य की नियमित समीक्षा की जाएगी और गुणवत्ता में कमी अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था की जवाबदेही तय कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता एसके सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी और निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे
यह भी पढ़ें






