होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

खरीफ अभियान 2026 के लिए पर्याप्त यूरिया व डीएपी उपलब्ध: जिलाधिकारी

सोनभद्र: खरीफ अभियान 2026 के लिए पर्याप्त यूरिया व डीएपी उपलब्ध

8:16 PM, Jul 8, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

खरीफ अभियान 2026 के लिए पर्याप्त यूरिया व डीएपी उपलब्ध: जिलाधिकारी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र में खरीफ अभियान 2026 के तहत किसानों के लिए यूरिया एवं फॉस्फेटिक उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की संस्तुति पर 41 सहकारी समितियों को 603.36 मीट्रिक टन यूरिया तथा 36 सहकारी समितियों को 462.00 मीट्रिक टन डीएपी का आवंटन स्वीकृत किया गया है। पीसीएफ द्वारा सहकारी समितियों और उर्वरक बिक्री केंद्रों तक उर्वरकों की आपूर्ति की जा रही है।जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने किसानों से अपील की है कि वे अपने निकटतम सहकारी समिति या अधिकृत उर्वरक केंद्र से निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक खरीदें। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कालाबाजारी, अधिक मूल्य वसूली (ओवररेटिंग) या कृत्रिम अभाव की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत सहकारिता विभाग के कंट्रोल रूम, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय या उप कृषि निदेशक कार्यालय को दें, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions