होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 10 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

सोनभद्र। जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में 10 निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे

1:29 PM, Aug 20, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल, 10 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में 10 निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

आदेश के मुताबिक निरीक्षक ओम प्रकाश यादव को थाना अनपरा से पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना अनपरा स्थानांतरित किया गया है।

इसी क्रम में मुख्य आरक्षी अभिषेक सिंह को थाना दुद्धी से परिवहन शाखा, आरक्षी रमेश कुमार यादव को पुलिस लाइन से परिवहन शाखा तथा आरक्षी चालक हरिनाथ प्रसाद को पीआरवी-112 घोरावल से पुलिस लाइन भेजा गया है।

विज्ञापन

इसके अलावा आरक्षी संजय यादव को थाना ओबरा से सीसीटीएनएस शाखा, आरक्षी राज किशोर को थाना रॉबर्ट्सगंज से प्रत्यावेदन सेल तथा आरक्षी सुनील कुमार को डीसीआरबी शाखा से आर्किक शाखा में तैनाती दी गई है।

यह भी पढ़ें

एक प्रेम कहानी, अटूट प्यार प्रेम,जिस चिता पर पत्नी को दी विदाई, वहीं पति भी पंचतत्व में विलीन

एक प्रेम कहानी, अटूट प्यार प्रेम,जिस चिता पर पत्नी को दी विदाई, वहीं पति भी पंचतत्व में विलीन

दुद्धी कचहरी के विभिन्न मांगो को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, सुरक्षा-इंफ्रा व न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

दुद्धी कचहरी के विभिन्न मांगो को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, सुरक्षा-इंफ्रा व न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

मुख्य नहर निर्माण में उचित मुआवजा के बाद ही कराएं भूमि रजिस्ट्री,राज्य मंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात,जनचौपाल में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

मुख्य नहर निर्माण में उचित मुआवजा के बाद ही कराएं भूमि रजिस्ट्री,राज्य मंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात,जनचौपाल में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

चयन वेतनमान के लिए म्योरपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश पांडेय गुट) ने लिया संज्ञान, म्योरपुर खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

चयन वेतनमान के लिए म्योरपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश पांडेय गुट) ने लिया संज्ञान, म्योरपुर खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन, नेशनल हॉस्पिटल ने रचा इतिहास

आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन, नेशनल हॉस्पिटल ने रचा इतिहास

वहीं आरक्षी अभिषेक सिंह का पुलिस लाइन से प्रधानलिपिक शाखा में किया गया स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें डीसीआरबी शाखा में तैनात किया गया है।

विज्ञापन

महिला आरक्षी शालिनी वैश्य को थाना एएचटीयू से जनसुनवाई सेल भेजा गया है।

पुलिस विभाग के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता एवं कार्यालयीन कार्यों के सुचारु संचालन को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions