होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

पति से विवाद के बाद महिला ने निगली कीटनाशक दवा, सीएचसी दुद्धी में उपचार जारी

पति से विवाद के बाद महिला ने निगली कीटनाशक दवा, सीएचसी दुद्धी में उपचार जारी

9:55 PM, May 31, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

पति से विवाद के बाद महिला ने निगली कीटनाशक दवा, सीएचसी दुद्धी में उपचार जारी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी थाना एवं अमवार चौकी क्षेत्र के भीसुर गांव की एक महिला ने पारिवारिक विवाद के बाद कथित रूप से कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।जानकारी के अनुसार भीसुर निवासी चन्दन देवी (25 वर्ष) पत्नी देवकुमार ने रविवार सुबह घर में रखी कीटनाशक दवा निगल ली। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें निजी वाहन से तत्काल सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।परिजनों ने बताया कि शनिवार रात घर पर कुछ रिश्तेदार आए हुए थे। इस दौरान देवकुमार शराब का सेवन कर रहे थे और अन्य लोगों को भी पिला रहे थे। इसी बात को लेकर चन्दन देवी ने पति को अधिक शराब न पीने की सलाह दी, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि इसी बात से आहत होकर महिला ने रविवार सुबह आवेश में आकर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया।चिकित्साधीक्षक डॉ. शाह आलम ने बताया कि महिला की स्थिति पहले की अपेक्षा बेहतर है। उनका उपचार एवं चिकित्सकीय निगरानी जारी है और फिलहाल हालत स्थिर बनी हुई है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions