सड़क हादसे ने छीनी जिंदगी, सीएचसी की व्यवस्था पर परिजनों ने जताई नाराजगी
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर-नौगढ़ मार्ग पर दो मुंहा पुल के समीप मंगलवार शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा।
8:30 PM, Nov 4, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मधुपुर-नौगढ़ मार्ग पर दोमुंहा पुल के समीप मंगलवार शाम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में समुचित इलाज की व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।मधुपुर निवासी 38 वर्षीय राजभूषण सिंह पुत्र प्रेम सिंह सब्जी मंडी में आढ़तिया का काम करते थे। मंगलवार को वह व्यावसायिक कार्य से नौगढ़ गए थे। शाम को बाइक से घर लौटते समय मधुपुर-नौगढ़ मार्ग पर दोमुंहा पुल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल राजभूषण को मधुपुर सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने की सलाह दी। हालांकि, परिजन अपनी जिम्मेदारी पर उन्हें बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर ले जाने की बात पर अड़े रहे। इसके बाद लिखित सहमति देकर परिजन उन्हें वाराणसी ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।सीएचसी की व्यवस्था पर उठाए सवालराजभूषण की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मधुपुर सीएचसी पहुंच गए। उन्होंने अस्पताल में गंभीर मरीजों के समुचित उपचार की व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित लोग अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि यदि स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार की व्यवस्था होती तो मरीज को समय पर इलाज मिल सकता था।देर रात एक बजे तक चला समझाने का प्रयासहंगामे की सूचना पर राबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह और सुकृत चौकी प्रभारी विष्णु प्रभा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले मान-मनौव्वल के बाद देर रात करीब एक बजे लोग शांत हुए और धरना समाप्त कियाराबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा किया था। उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें






