होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

Crime news:घर के बरामदे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुशमाहा ग्राम पंचायत में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 21 वर्षीय युवक का शव उसके घर के बरामदे में रस्सी के सहारे लटकता मिला। सुबह सोकर उठे परिजनों ने युवक को फंदे से लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

8:36 PM, Nov 4, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Crime news:घर के बरामदे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुशमाहा ग्राम पंचायत में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 21 वर्षीय युवक का शव उसके घर के बरामदे में रस्सी के सहारे लटकता मिला। सुबह सोकर उठे परिजनों ने युवक को फंदे से लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।जानकारी के अनुसार, कुसम्हा गांव निवासी कुंदन (21) पुत्र ओमप्रकाश मंगलवार की शाम दूध बेचकर घर लौट रहा था। बुधवार सुबह उसका शव घर के बरामदे में लटकता मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।इधर, मृतक के पिता ओमप्रकाश ने दूसरे गांव के एक परिवार पर बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मंगलवार शाम दूध बेचकर लौटते समय उक्त परिवार के लोगों ने उनके बेटे को रास्ते में रोककर प्रताड़ित किया था। पिता के मुताबिक, इसी घटना के बाद बेटे ने यह कदम उठाया।हालांकि, चौकी प्रभारी परमानंद त्रिपाठी ने प्रताड़ना से संबंधित कोई तहरीर मिलने से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही युवक की मौत से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions