होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

दीपावली पर सोनभद्र पुलिस ने 151 परिवारों को लौटाईं खुशियां, ₹27 लाख के मोबाइल बरामद

सोनभद्र। दीपावली के पर्व पर सोनभद्र पुलिस ने 151 परिवारों को खुशियों की सौगात दी है। पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से करीब 27 लाख रुपये कीमत के 151 खोए एवं गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

2:02 PM, Nov 5, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

दीपावली पर सोनभद्र पुलिस ने 151 परिवारों को लौटाईं खुशियां, ₹27 लाख के मोबाइल बरामद
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


CEIR पोर्टल की मदद से सितंबर से अब तक बरामद किए गए 151 खोए मोबाइल, वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए फोन

सोनभद्र। दीपावली के पर्व पर सोनभद्र पुलिस ने 151 परिवारों को खुशियों की सौगात दी है। पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से करीब 27 लाख रुपये कीमत के 151 खोए एवं गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। लंबे समय बाद अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार जताया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में चलाए गए विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली।सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और जनपद के समस्त थानों की संयुक्त टीमों ने तकनीकी विश्लेषण एवं लगातार निगरानी के माध्यम से सितंबर 2026 से अब तक कुल 151 गुम हुए मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई गई है।आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने मोबाइल फोन उनके स्वामियों को वितरित किए।पुलिस के अनुसार, यह उपलब्धि सर्विलांस सेल, एसओजी और जनपद के सभी थानों के समन्वित प्रयास, तकनीकी दक्षता एवं सतत निगरानी का परिणाम है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions