शादी के बाद दुल्हन बनी परीक्षार्थी, नेहा कुमारी ने दिया शिक्षा का संदेश
शादी के बाद दुल्हन बनी परीक्षार्थी, नेहा कुमारी ने दिया शिक्षा का संदेश
8:42 PM, Apr 30, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

म्योरपुर। कहते हैं कि हौसले और जिम्मेदारियों के आगे कोई बाधा बड़ी नहीं होती। इसका जीवंत उदाहरण म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत पड़री के कमरीडाड़ टोले की नेहा कुमारी ने गुरुवार को पेश किया।नेहा, सुदर्शन यादव की पुत्री हैं, जिनकी शादी बराईडाड़ से आई बारात के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच संपन्न हुई। शादी के बाद विदाई और गृह प्रवेश की रस्में पूरी होने के तुरंत बाद नेहा ने अपने कर्तव्य को प्राथमिकता देते हुए एक प्रेरणादायक मिसाल कायम की।नवविवाहिता नेहा लाल जोड़े में सजी-धजी अपने पति मिथलेश के साथ सीधे श्रीराम डिग्री कॉलेज, रासपहरी (म्योरपुर) पहुंचीं, जहां उन्होंने बीए पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा दी।उस दिन गृह विज्ञान विषय की परीक्षा निर्धारित थी। शादी की थकान और नई जिम्मेदारियों के बावजूद नेहा का यह कदम शिक्षा के प्रति उनकी गंभीरता, समर्पण और आत्मविश्वास को दर्शाता है।परीक्षा केंद्र पर मौजूद छात्र-छात्राएं और शिक्षक भी दुल्हन के इस जज्बे को देखकर प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके। स्थानीय लोगों ने नेहा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज के लिए सकारात्मक संदेश है।यह घटना बताती है कि बेटियां शादी के बाद भी अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर पूरी तरह सजग हैं। नेहा की यह पहल क्षेत्र की अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा बन गई है।
यह भी पढ़ें






