होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सीएचसी दुद्धी में एनएचएम संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी

दुद्धी (सोनभद्र)। छह सूत्रीय मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु दयाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ नारेबाजी की।

6:43 AM, Oct 10, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

सीएचसी दुद्धी में एनएचएम संविदा कर्मियों का कार्य बहिष्कार जारी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


, सिर्फ आपातकालीन सेवाएं चालू, 12 अक्तूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
दुद्धी (सोनभद्र)। छह सूत्रीय मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। ब्लॉक अध्यक्ष विष्णु दयाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ नारेबाजी की।कर्मचारियों ने गुरुवार को भी कार्य बहिष्कार कर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुणा निधि को मांगों का ज्ञापन सौंपा था। शुक्रवार को हड़ताल के चलते ओपीडी समेत सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं को हड़ताल से अलग रखा गया।कर्मचारियों की मांगों में संविदा कर्मियों का नियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन, 10 लाख रुपये तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, डीए, ईपीएफ और एचआरए का लाभ शामिल है। इसके अलावा गैर जनपद स्थानांतरण की पारदर्शी व्यवस्था, सेवा के दौरान मृत्यु पर अनुकंपा नियुक्ति, आउटसोर्स कर्मचारियों का एनएचएम में समायोजन और नियमित भर्ती में संविदा कर्मियों को 25 प्रतिशत वेटेज देने की मांग की गई है।संघ प्रतिनिधियों ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन उन्हें सेवा सुरक्षा और जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि 10 अक्तूबर को भी प्रदर्शन जारी रहेगा। मांगों पर सकारात्मक निर्णय न होने पर 12 अक्तूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी गई है। प्रदेश के एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने 8 से 10 अक्तूबर तक कार्य बहिष्कार और 12 अक्तूबर से लखनऊ में आंदोलन का कार्यक्रम घोषित किया है।प्रदर्शन में डॉ. गौरव सिंह, डॉ. संजय गुप्ता, संदीप सिंह, अरुणिमा यादव, डॉ. मुस्कान कमल, अतुल कुमार सिंह, विवेकानंद शुक्ला, जयशंकर पांडेय, रूबी कुमारी, सुनीता देवी और किरण भारती समेत बड़ी संख्या में संविदा स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions