होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

एलकेजी-यूकेजी में बिना मान्यता दाखिले का आरोप, मामला पहुंचा मुख्यमंत्री दरबार

एलकेजी-यूकेजी में बिना मान्यता दाखिले का आरोप, मामला पहुंचा मुख्यमंत्री दरबार

8:55 PM, May 17, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

एलकेजी-यूकेजी में बिना मान्यता दाखिले का आरोप, मामला पहुंचा मुख्यमंत्री दरबार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


डाला (सोनभद्र)। स्थानीय क्षेत्र के एक निजी विद्यालय पर अभिभावक ने एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं में कथित रूप से बिना मान्यता बच्चों का दाखिला लेकर धोखाधड़ी और धन उगाही करने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर दर्ज कराते हुए जांच की मांग की गई है।ग्राम बिल्ली मारकुंडी के बाड़ी निवासी गुलाम मुर्तुजा अंसारी ने आरोप लगाते हुए बताया कि नगर पंचायत डाला बाजार की नई बस्ती स्थित हिंदल वली ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में उन्होंने अपने तीन बच्चों का अलग-अलग वर्षों में एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं में प्रवेश कराया था। विद्यालय प्रबंधन ने नियमित पढ़ाई और मान्यता का भरोसा देकर प्रवेश लिया तथा फीस भी वसूली।पीड़ित अभिभावक के अनुसार, बड़े पुत्र का वर्ष 2016 में एलकेजी में प्रवेश कराया गया था, लेकिन बाद में दूसरे विद्यालय में दाखिले के लिए टीसी लेने पर उसमें 6 मई 2018 से कक्षा एक में प्रवेश दर्शाया गया। इसी तरह मझले पुत्र का वर्ष 2021 में एलकेजी में प्रवेश कराया गया, जबकि उसके टीसी में 6 अप्रैल 2023 से कक्षा एक में दाखिला अंकित मिला।वहीं सबसे छोटी पुत्री का वर्ष 2024 में एलकेजी में प्रवेश कराया गया और वह यूकेजी तक विद्यालय में पढ़ी। विद्यालय द्वारा उसका रिपोर्ट कार्ड तो दिया गया, लेकिन अब तक स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) उपलब्ध नहीं कराया गया है।अभिभावक का आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन ने एलकेजी-यूकेजी में प्रवेश के नाम पर अभिभावकों को भ्रमित कर धन उगाही की। बच्चों के रिपोर्ट कार्ड और अंकपत्र तो दिए गए, लेकिन आधिकारिक अभिलेखों में एलकेजी-यूकेजी का उल्लेख नहीं किया गया।पीड़ित पिता ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर विद्यालय की मान्यता, प्रवेश प्रक्रिया और फीस वसूली की जांच कराने की मांग की है।इस संबंध में क्षेत्रीय शिक्षा खंड चोपन के एबीएसए लोकेश मिश्रा ने बताया कि संबंधित विद्यालय की एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं की मान्यता की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो 

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions