पुराने विवाद को लेकर घर के दरवाजे पर पहुंचकर मारपीट का आरोप, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
घोरावल (सोनभद्र)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सतद्वारी गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
8:51 PM, Sep 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घोरावल (सोनभद्र)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सतद्वारी गांव में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी रीता पत्नी चम्मन यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बीते दिनों पुराने विवाद को लेकर गांव के रामरहीस, उसकी मां राधा, कलावती और उसकी बेटी ममता उनके घर के दरवाजे पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी लोग अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपितों ने लात-घूंसों के साथ लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी।
रीता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर घर के अंदर चली गईं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
इस संबंध में चौकी इंचार्ज कविंद्र सिंह यादव ने बताया कि रीता की तहरीर के आधार पर मामले से जुड़े चारों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।