होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

पन्नूगंज क्षेत्र में मानव तस्करी व शादी के नाम पर ब्लैकमेलिंग के आरोप, एसपी से जांच की मांग

पन्नूगंज क्षेत्र में मानव तस्करी व शादी के नाम पर ब्लैकमेलिंग के आरोप, एसपी से जांच की मांग

8:04 PM, May 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

पन्नूगंज क्षेत्र में मानव तस्करी व शादी के नाम पर ब्लैकमेलिंग के आरोप, एसपी से जांच की मांग
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र में कथित मानव तस्करी और शादी के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह के सक्रिय होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम पड़री कला निवासी संदीप तिवारी उर्फ सूर्यकांत तिवारी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।प्रार्थी का आरोप है कि थाना सदर कोतवाली रॉबर्ट्सगंज में तैनात एक महिला पीआरडी कर्मी, होमगार्ड जवान तथा एक स्थानीय राजनीतिक व्यक्ति द्वारा संगठित तरीके से शादी का दबाव बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। विवाह से इनकार करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि फरवरी 2026 में बिहार के मुण्डेश्वरी देवी दर्शन के बहाने उसके वाहन में एक युवती को बैठाया गया। बाद में उक्त युवती से विवाह करने के लिए लगातार दबाव बनाया जाने लगा। प्रार्थी के अनुसार, युवती के बारे में जानकारी जुटाने पर पता चला कि वह अलग-अलग स्थानों की निवासी बताई जाती है और पूर्व में भी कई लोगों को शादी के झांसे में लेकर विवाद उत्पन्न करने के आरोप सामने आ चुके हैं।पीड़ित ने आरोप लगाया कि युवती के माध्यम से भोले-भाले युवकों को फंसाकर धन उगाही और ब्लैकमेलिंग का कार्य किया जाता है। साथ ही, संबंधित लोगों पर संगठित रैकेट चलाने का भी आरोप लगाया गया है।प्रार्थी का यह भी कहना है कि 28 अप्रैल 2026 को थाना पन्नूगंज में उस पर दबाव बनाकर समझौता लिखवाया गया कि वह 10 दिनों के भीतर विवाह करेगा।मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रार्थी ने अभिषेक वर्मा से निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। साथ ही प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी से कराए जाने की अपेक्षा जताई गई है।हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस प्रशासन की ओर से मामले में आधिकारिक पुष्टि या कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई थी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions