होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

पुलिस स्मृति दिवस पर सोनभद्र पुलिस ने शहीद जवानों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सोनभद्र: पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

5:45 PM, Oct 21, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

पुलिस स्मृति दिवस पर सोनभद्र पुलिस ने शहीद जवानों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर किया नमन

सोनभद्र: पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सहित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रतीकात्मक शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद जवानों को नमन किया तथा सलामी दी।शहीद जवानों के बलिदान को किया यादपुलिस स्मृति दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसका संबंध 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 वीर जवानों से है। यह दिवस देश की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और नागरिकों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वर्ष 2025-26 के दौरान कर्तव्यपालन करते हुए शहीद हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों की शहादत के बारे में अवगत कराया। साथ ही राष्ट्र और समाज की सुरक्षा में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया।पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी रहे उपस्थितकार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी, क्षेत्राधिकारी कार्यालय भुवनेश्वर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन सोनभद्र मो. नदीम सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions