Sonbhadra news: मतदेय स्थलों के सम्भाजन को लेकर 24 अक्टूबर को होगी महत्वपूर्ण बैठक
सोनभद्र। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जनपद सोनभद्र में मतदेय स्थलों के सम्भाजन (Rationalization) के संबंध में आगामी 24 अक्टूबर को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में यह बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मध्याह्न 12 बजे से होगी
8:34 PM, Oct 21, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से होगा विचार-विमर्श, जनप्रतिनिधियों और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को किया गया आमंत्रितसोनभद्र। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जनपद सोनभद्र में मतदेय स्थलों के सम्भाजन (Rationalization) के संबंध में आगामी 24 अक्टूबर को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में यह बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मध्याह्न 12 बजे से होगी।सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, सोनभद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में मतदेय स्थलों के सम्भाजन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके लिए संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विषयों पर चर्चा की जा सके।बैठक में 80-राबर्ट्सगंज (अनुसूचित जाति) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सांसद तथा विधानसभा क्षेत्र 400-घोरावल, 401-राबर्ट्सगंज और 402-ओबरा (अनुसूचित जनजाति) के विधायकों को प्रतिभाग करने के लिए अनुरोध किया गया है। इसके साथ ही सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों एवं सचिवों से भी बैठक में उपस्थित रहने की अपेक्षा की गई है।सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से निर्धारित तिथि और समय पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ससमय उपस्थित होकर बैठक में प्रतिभाग करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें






