छत्तीसगढ़ जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलटी,दो गंभीर रूप से घायल
छत्तीसगढ़ जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलटी,दो गंभीर रूप से घायल
8:06 PM, Jun 27, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में शनिवार अपराह्न लगभग 3 बजे द रजखड़ घाट पर एक निजी एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन में सवार विकास यादव (24) पुत्र रामप्रसाद यादव निवासी गाज़ीपुर और छोटू (27) पुत्र अज्ञात निवासी गाज़ीपुर (चालक) छत्तीसगढ़ की ओर जा रहे थे। बताया गया है कि हाथीनाला की ओर से पहले मोड़ पर एंबुलेंस ने संतुलन खो दिया और दो-तीन पटकनी खाने के बाद पलट गई।हादसे में एंबुलेंस (वैन ईको) क्षतिग्रस्त हो गई और चालक व एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से घायल वाहन को वापस खड़ा किया गया और उसी एंबुलेंस से दो घायल खुद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचे ।चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि दोनों घायलों के शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं और उनका इलाज चल रहा है।आवश्यक प्राथमिक उपचार व निगरानी जारी है।
यह भी पढ़ें






