श्रद्धा और उल्लास के बीच कोल्हुआ तिराहे पर गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया
चुर्क, सोनभद्र। कोल्हुआ तिराहा, वार्ड नंबर 5 एवं 6 में श्री गणेश पूजा युवा सेवा समिति की ओर से आयोजित श्री गणेश पूजा समारोह श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच संपन्न हुआ। आज बुधवार को गणेश मुर्ति विसर्जन किया गया 13 सितंबर 2026 को विधि-विधान, मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना का शुभारंभ किया गया।
11:30 AM, Sep 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चुर्क, सोनभद्र। कोल्हुआ तिराहा, वार्ड नंबर 5 एवं 6 में श्री गणेश पूजा युवा सेवा समिति की ओर से आयोजित श्री गणेश पूजा समारोह श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच संपन्न हुआ। आज बुधवार को गणेश मुर्ति विसर्जन किया गया 13 सितंबर 2026 को विधि-विधान, मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना का शुभारंभ किया गया। आज बुधवार को गणेश जी की मुर्ति का विसर्जन किया गया है इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन-पूजन किए।पूजा समारोह में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं की विशेष सहभागिता रही। आयोजन स्थल पूरे समय भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनधार्मिक आयोजन के साथ बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों आयुष, विकास, दिव्यांशु, विराट, अंश, हर्ष, पवन एवं छोटू ने विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों पर कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।मुख्य यजमान ने की सुख-समृद्धि की कामना पूजा कार्यक्रम के मुख्य यजमान जितेंद्र कुमार चौरसिया ने प्रतिमा स्थापना के प्रथम दिन से विसर्जन तक विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान श्री गणेश से वार्ड एवं नगर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, यश, कीर्ति एवं सर्वांगीण मंगल की कामना की।समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बताया कि धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, एकता एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। साथ ही बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना भी आयोजन का उद्देश्य है।आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के श्रद्धालुओं, महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। समिति ने सभी सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें






