सोनभद्र में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान, जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी
सोनभद्र:। बाल विवाह, कम उम्र में विवाह एवं जबरन विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथाओं की समाप्ति के उद्देश्य से शुक्रवार को जनपद सोनभद्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल विवाह, कम उम्र एवं जबरन विवाह की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नीति आयोग की सहयोगी संस्था एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन
5:43 PM, Nov 27, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण के लिए अधिकारियों ने दिलाई शपथ, हस्ताक्षर अभियान के जरिए लोगों को किया जागरूक
सोनभद्र:। बाल विवाह, कम उम्र में विवाह एवं जबरन विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथाओं की समाप्ति के उद्देश्य से शुक्रवार को जनपद सोनभद्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल विवाह, कम उम्र एवं जबरन विवाह की समाप्ति के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर नीति आयोग की सहयोगी संस्था एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन (AVA) के सहयोगी संगठन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्री बागीश कुमार शुक्ला तथा सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के सचिव राहुल की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों अधिकारियों ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जनपद में विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों को बाल विवाह की रोकथाम के प्रति जागरूक करेगा।
विज्ञापन
इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें वन स्टॉप सेंटर से केस वर्कर अनुराधा जायसवाल एवं तनु सिंह, काउंसलर रेनू सिंह तथा पैरामेडिकल नर्स प्रियंका सिंह नीति आयोग से पूजा यादव, गायत्री दुबे भी कार्यक्रम में सम्मिलित रहीं। अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने बाल विवाह के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता जताई।
यह भी पढ़ें
साथ ही सभी को बाल विवाह निषेध की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन कार्यालय की प्रोबेशन अधिकारी/केस वर्कर इंद्रावती भी मौजूद रहीं।कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। इस सामाजिक कुप्रथा को समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
विज्ञापन
विशेष रूप से बालिकाओं को शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने और उनके अधिकारों की रक्षा करने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम के अंत में आमजन से अपील की गई कि वे बाल विवाह की किसी भी घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं और इसकी रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि सामूहिक प्रयासों से सोनभद्र सहित पूरे देश को बाल विवाह मुक्त बनाया जा सके।






