बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र 15 जुलाई तक अनिवार्य रूप से जमा करें रिसर्च प्रोजेक्ट
बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र 15 जुलाई तक अनिवार्य रूप से जमा करें रिसर्च प्रोजेक्ट
8:15 PM, Jul 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। भाऊ राव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुद्धी के बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को सूचित किया जाता है कि जिन्होंने अभी तक अपना रिसर्च प्रोजेक्ट जमा नहीं किया है, वे 7 जुलाई 2026 से 15 जुलाई 2026 के बीच अनिवार्य रूप से महाविद्यालय में अपना प्रोजेक्ट जमा कर दें।
महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश कन्नौजिया ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद रिसर्च प्रोजेक्ट स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में समय सीमा के भीतर प्रोजेक्ट जमा न करने पर उत्पन्न होने वाली समस्त जिम्मेदारी संबंधित छात्र-छात्रा की होगी।
प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों से अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना शीघ्र अपना रिसर्च प्रोजेक्ट जमा करने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की शैक्षणिक असुविधा का सामना न करना पड़े।
यह भी पढ़ें






