होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

नवजात बेटे का चेहरा देखने से पहले पिता की सड़क हादसे में मौत, ट्रक की टक्कर से गई जान

नवजात बेटे का चेहरा देखने से पहले युवक की मौत, ट्रक की टक्कर से गई जान

7:26 AM, May 17, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

नवजात बेटे का चेहरा देखने से पहले पिता की सड़क हादसे में मौत, ट्रक की टक्कर से गई जान
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


Sonbhadra। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। युवक अपने नवजात बेटे का चेहरा देखने से पहले ही दुनिया छोड़ गया।जानकारी के अनुसार बरवन निवासी नीरज कुमार किसी काम से रॉबर्ट्सगंज आया था। उसकी शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। दस दिन पहले उसके घर बेटे का जन्म हुआ था। प्रसव के बाद पत्नी मायके में होने के कारण वह अभी तक अपने बच्चे से नहीं मिल पाया था।शनिवार रात करीब 10 बजे नीरज बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह राजा साहब बगीचे के पास पहुंचा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज लेकर गई, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया।परिजनों के अनुसार वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही नीरज ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए शव को घर ले गए और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।मृतक नीरज कुमार दो भाइयों में बड़ा था और डेकोरेशन का काम करता था। थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार वाले पोस्टमार्टम न कराने की बात पर अड़े हुए हैं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions