होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बहन की शादी से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, युवक ने फांसी लगाकर दी जान

बहन की शादी से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, युवक ने फांसी लगाकर दी जान

2:40 PM, Jun 12, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

बहन की शादी से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, युवक ने फांसी लगाकर दी जान
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सलखन (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन ग्राम पंचायत के भठवां टोला स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप एक युवक ने कथित रूप से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। वहीं, 21 जून को होने वाली उसकी बहन की शादी की तैयारियां भी इस दुखद घटना के बाद थम गई हैं।जानकारी के अनुसार, भठवां टोला निवासी विजय (28 वर्ष) पुत्र तेजबली गुरुवार रात अपने कमरे में सोने के लिए गए थे। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों को संदेह हुआ। शुक्रवार सुबह लगभग 10 बजे जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो विजय का शव कमरे में लगे पंखे से फंदे के सहारे लटका मिला।घटना की सूचना मिलते ही चोपन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।परिजनों के अनुसार, विजय दो बच्चों के पिता थे और पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवादों के कारण मानसिक तनाव में चल रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी। परिवार में उनकी बहन उर्मिला की शादी आगामी 21 जून को तय थी, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।चोपन पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions