भुक्कू पहाड़ी बना मौत का मोड़ ! फिर गई एक जान : पेड़ से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत.
पुलिस के अनुसार, जैसे ही सुनील भुक्कू पहाड़ी के पास पहुंचा, तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। रात का समय होने के कारण हादसे की जानकारी तुरंत किसी को नहीं हो सकी।
muirpur
3:17 PM, Apr 20, 2026
Share:
Edited by: Ashish Gupta
, Reported By: Prashant Dubey

Demo Image : AI Generated
म्योरपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के बलीयारी गांव निवासी 28 वर्षीय युवक सुनील पुत्र मिठाई लाल की एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना रविवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे की है, जब वह अपने साले की बाइक से बलीयरी से नौडीहा बारात में शामिल होने जा रहा था।
भुक्कू पहाड़ी के पास हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, जैसे ही सुनील भुक्कू पहाड़ी के पास पहुंचा, तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। रात का समय होने के कारण हादसे की जानकारी तुरंत किसी को नहीं हो सकी।
विज्ञापन
सुबह ग्रामीणों ने देखा मंजर
सोमवार सुबह करीब 6 बजे जब ग्रामीण उस रास्ते से गुजरे तो सड़क किनारे क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी देखी। शक होने पर पास जाकर देखा तो युवक का शव पड़ा मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
सूचना मिलते ही लीलासी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
एक ही पेड़ बन चुका है ‘मौत का कारण’
स्थानीय लोगों के अनुसार, भुक्कू पहाड़ी के पास मौजूद यही पेड़ पहले भी कई हादसों का कारण बन चुका है। इससे पहले भी दो युवकों की इसी पेड़ से टकराकर मौत हो चुकी है।पुलिस द्वारा वन विभाग से इस पेड़ को हटाने के लिए अनुरोध किया गया है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
गांव में पसरा मातम
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एक हंसते-खेलते परिवार पर अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।






