ट्रेन इंजन की चपेट में आने से युवक गंभीर, सीएचसी दुद्धी में भर्ती
दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात रेलवे ट्रैक पर हादसे में करीब 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक रेलवे ट्रैक से गुजर रहे ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे बचाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है
9:19 PM, Sep 28, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal

दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात रेलवे ट्रैक पर हादसे में करीब 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक रेलवे ट्रैक से गुजर रहे ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे बचाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।परिजनों के मुताबिक, गोविंद कुमार पुत्र उमाशंकर, निवासी रामनगर, रविवार शाम रोज की तरह दुद्धी हॉस्पिटल मोड़ के पास ठेले पर समोसा और अन्य खाद्य सामग्री बेचने के बाद घर लौट आया था। कुछ देर बाद वह घूमने के लिए रेलवे स्टेशन की ओर चला गया।
इसी दौरान वह रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया और वहां से गुजर रहे ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गया।हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी और घायल युवक को ट्रैक से सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।स्थानीय लोगों की मदद से घायल गोविंद कुमार को तत्काल सीएचसी दुद्धी ले जाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. सुनील ने प्राथमिक उपचार किया।
यह भी पढ़ें
युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे चिकित्सकीय निगरानी में भर्ती कर लिया गया है।घटना की सूचना के बाद जीआरपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल घायल का उपचार सीएचसी दुद्धी में जारी है।






