सफाई के दौरान करैत ने महिला को डसा, सीएचसी में उपचार जारी
सोनभद्र। झारखंड के धुरकी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम ताखे की सफाई के दौरान एक महिला को छिपे करैत सर्प ने डस लिया। सर्पदंश के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन तत्काल निजी साधन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है
9:17 PM, Sep 28, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी, सोनभद्र। झारखंड के धुरकी थाना क्षेत्र में सोमवार शाम ताखे की सफाई के दौरान एक महिला को छिपे करैत सर्प ने डस लिया। सर्पदंश के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन तत्काल निजी साधन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार, धुरकी थाना क्षेत्र के रक्सी कदवा गांव निवासी तरेगनी देवी (47) पत्नी रामवतार भुइयां सोमवार शाम करीब चार बजे अपने कच्चे मकान में बने ताखे (खिड़कीनुमा स्थान) की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान ताखे में छिपे करैत सर्प ने उनके दाएं हाथ में डस लिया।सर्प के डसने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने बिना समय गंवाए उन्हें निजी साधन से सीएचसी दुद्धी पहुंचाया। यहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है।चिकित्सकों के अनुसार, फिलहाल महिला की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और वह चिकित्सकीय निगरानी में है।
यह भी पढ़ें






