जंगल में पेड़ से लटकता मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास जंगल में सोमवार को एक विवाहिता का शव पेड़ से लटकता मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान तारा देवी (40) पत्नी चंद्रबली के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
6:37 AM, Sep 29, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास जंगल में सोमवार को एक विवाहिता का शव पेड़ से लटकता मिला। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान तारा देवी (40) पत्नी चंद्रबली के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रघुनाथपुर गांव के पास जंगल में लखनिया पहाड़ी स्थित है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे कुछ चरवाहे मवेशी लेकर पहाड़ी की ओर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने बेल के पेड़ से साड़ी के फंदे के सहारे महिला का शव लटकता देखा। चरवाहों ने इसकी सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी।सूचना मिलने पर शाहगंज थाने की पीआरवी मौके पर पहुंची। जांच में घटनास्थल रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में होने की जानकारी हुई। इसके बाद रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिवार की ओर से पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, तारा देवी की पिछले करीब 15 दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। परिजनों के मुताबिक वह बात-बात पर गुस्सा हो जाती थीं। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
यह भी पढ़ें






