ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 27.10 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, ₹3.27 लाख से अधिक की अवैध सामग्री बरामद
27.10 ग्राम अवैध हेरोइन, 207 सीसी कोडिश्रीन सीरप और 650 सीसी एविल इंजेक्शन समेत अन्य सामग्री बरामद की गई।
sonbhadra
1:45 PM, Aug 11, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Anil Agrahari

Photo : Sonprabhat News
सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना ओबरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बिल्ली क्षेत्र के रविदास नगर में दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे/घर से 27.10 ग्राम अवैध हेरोइन, 207 सीसी कोडिश्रीन सीरप और 650 सीसी एविल इंजेक्शन समेत अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस के अनुसार बरामद सामग्री की अनुमानित कुल कीमत ₹3,27,899.50 है।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अनिल कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री प्रभात राय के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक ओबरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 9 अगस्त 2026 को रविदास नगर, वार्ड नंबर-01, बिल्ली में कार्रवाई की।

विज्ञापन
पुलिस ने मौके से रितेश जायसवाल (23 वर्ष) पुत्र सुरेश जायसवाल, निवासी रविदास नगर वार्ड नंबर-01, बिल्ली, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया।
बरामदगी का विवरण
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के कब्जे/घर से—
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
- 27.10 ग्राम अवैध हेरोइन — अनुमानित कीमत ₹2.75 लाख
- कोडिश्रीन सीरप 100 एमएल की 207 सीसी — कीमत ₹38,502
- एविल इंजेक्शन 650 सीसी — कीमत ₹14,397.50
- 01 एंड्रॉयड मोबाइल फोन
- 01 की-पैड मोबाइल फोन
- 01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू
- 01 पत्ती लगी काले रंग की चिमटी
- ₹1,300 नकद बरामद
पुलिस ने बताया कि बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना ओबरा में मु0अ0सं0-175/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
विज्ञापन
- उ0नि0 सुनील कुमार, चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा
- हे0का0 संतोष पटेल
- का0 प्रदीप कुमार
- का0 राहुल श्रीवास
नोट: हेरोइन और अन्य सामग्री की कीमत पुलिस द्वारा बताई गई अनुमानित कीमत के आधार पर है।






