होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुकान पर दबंगई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन सीज

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुकान पर दबंगई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन सीज

12:52 PM, Jul 31, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुकान पर दबंगई करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कॉर्पियो वाहन सीज
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर करमा पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को न्यायालय भेजा गया


सोनभद्र। जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत करमा पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए दबंगई के वीडियो का संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दुकान पर गुण्डई कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है, जबकि घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी सीज कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के कुशल निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई 2026 को थाना करमा क्षेत्र के एक दुकान पर दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले की जांच में विशाल सिंह उर्फ विपुल सिंह पुत्र स्वर्गीय वंशराज सिंह, निवासी पटैला, थाना करमा की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने एवं संज्ञेय अपराध की रोकथाम के उद्देश्य से धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।
इसके अतिरिक्त, आरोपी के कब्जे में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन (UP64AW8906) को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया।
गिरफ्तारी का विवरण
गिरफ्तारी का स्थान: ग्राम पगिया, थाना करमा, जनपद सोनभद्रदिनांक एवं समय: 30 जुलाई 2026, दोपहर 1:15 बजेगिरफ्तार अभियुक्तविशाल सिंह उर्फ विपुल सिंह, पुत्र स्वर्गीय वंशराज सिंह, निवासी पटैला, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीमप्रभारी निरीक्षक सूर्यभान, थाना करमाहेड कांस्टेबल संदीप सिंहकांस्टेबल मोहित द्विवेदी

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions