होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र पुलिस अधीक्षक की बड़ी कारवाही,इंस्पेक्टर-दरोगा को किया निलंबित

सोनभद्र। थाना करमा क्षेत्र में चोरी की घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली में लापरवाही बरतना तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक और उपनिरीक्षक को भारी पड़ गया। मामले में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सख्त कार्रवाई करते हुए तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान राम तथा उपनिरीक्षक जयशंकर यादव को निलंबित कर दिया है।

8:20 PM, Sep 12, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र पुलिस अधीक्षक की बड़ी कारवाही,इंस्पेक्टर-दरोगा को किया निलंबित
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


IGRS शिकायत की जांच में नहीं हुई अपेक्षित कार्रवाई, भेजी गई असत्य एवं भ्रामक आख्या; क्षेत्राधिकारी से भी मांगा स्पष्टीकरण

सोनभद्र। थाना करमा क्षेत्र में चोरी की घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली में लापरवाही बरतना तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक और उपनिरीक्षक को भारी पड़ गया। मामले में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने सख्त कार्रवाई करते हुए तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान राम तथा उपनिरीक्षक जयशंकर यादव को निलंबित कर दिया है। वहीं, तत्कालीन क्षेत्राधिकारी घोरावल को भी प्रकरण में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

मामला ग्राम तिलौली खुर्द, पोस्ट तिलौली कला, थाना करमा निवासी गुरूप्रसाद पुत्र मिठाई लाल के घर में 22 अगस्त को हुई चोरी की घटना से जुड़ा है। घटना की सूचना मिलने के बाद तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया था।पीड़ित द्वारा मामले को लेकर IGRS के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस शिकायत की जांच उपनिरीक्षक जयशंकर यादव को सौंपी गई। आरोप है कि जांच के दौरान प्रकरण में अपेक्षित पुलिस कार्रवाई नहीं की गई और असत्य एवं भ्रामक आख्या प्रेषित कर दी गई।

विज्ञापन

इसके साथ ही चोरी की घटना के संबंध में अभियोग भी पंजीकृत नहीं किया गया।प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने पुलिस कार्यवाही में शिथिलता एवं लापरवाही बरतने के मामले में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान राम और उपनिरीक्षक जयशंकर यादव के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की। साथ ही तत्कालीन क्षेत्राधिकारी घोरावल की भूमिका को लेकर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, गलत आख्या प्रस्तुत करने अथवा पीड़ित की शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई न करने को गंभीरता से लिया जाएगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions