सोनभद्र पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्यवाही : बभनी में युवक से अमानवीय व्यवहार मामले में दरोगा और हेड कांस्टेबल पर गिरी गाज, सस्पेंड।
युवक को बांधकर अर्धनग्न घुमाने के मामले में पुलिस की कार्रवाई, दरोगा और हेड कांस्टेबल निलंबित। लापरवाही बरतने पर एसपी ने की कार्रवाई। मामले में अब तक 10 लोग गिरफ्तार।
babhani
8:30 PM, Aug 11, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Photo : Sonprabhat News
सोनभद्र। जनपद के बभनी थाना क्षेत्र के करकच्छी गांव में युवक को कथित तौर पर बांधकर अर्धनग्न घुमाने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में लापरवाही बरतने पर क्षेत्रीय दरोगा अखिलेश पाठक और हेड कांस्टेबल मो. सलीम को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की कार्रवाई मंगलवार को की गई।
जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार दोपहर करकच्छी गांव में हुई थी। आरोप है कि एक युवक पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने उसे रस्सी से बांध दिया और जूते की माला पहनाकर गांव में घुमाया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।बभनी पुलिस ने मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें
घटना के दौरान कथित मारपीट में भोला प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं, भोला के साथ सरजू और कौशल्या को भी चोटें आने की जानकारी सामने आई है।पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मियों पर की गई कार्रवाई के बाद मामले में विभागीय स्तर पर भी जवाबदेही तय की गई है। पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।






