सोनभद्र में 'मिशन सेफ़ फ्यूचर' का बड़ा एक्शन: 16 स्कूली वाहनों का चालान, 6 वाहन सीज
सोनभद्र में 'मिशन सेफ़ फ्यूचर' का बड़ा एक्शन: 16 स्कूली वाहनों का चालान, 6 वाहन सीज
5:51 PM, Jul 8, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

- स्कूल बस की चेकिंग करते एआरटीओ कौशल कुमार सिंह
बिना परमिट, बिना फिटनेस और बिना बीमा के दौड़ रहे थे वाहन, निजी वाहन से बच्चों का परिवहन करते मिलने पर भी हुई सख्त कार्रवाई
सोनभद्र। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग का 'मिशन सेफ़ फ्यूचर' अभियान लगातार सख्ती के साथ जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को राबर्ट्सगंज क्षेत्र में व्यापक जांच अभियान चलाया गया, जिसमें मानकों की अनदेखी कर संचालित हो रहे स्कूली वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 16 स्कूली वाहनों का चालान किया गया, जबकि 6 वाहनों को सीज कर दिया गया।जांच अभियान के दौरान पैसेंजर टैक्स अधिकारी (पीटीओ) मनोज कुमार ने विभिन्न विद्यालयों के वाहनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर 9 स्कूली वाहनों का चालान किया गया तथा 3 वाहनों को सीज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान एक निजी वाहन में अवैध रूप से स्कूली बच्चों का परिवहन करते हुए पाया गया, जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई। इसके अलावा एक वाहन बिना परमिट, बिना फिटनेस प्रमाणपत्र और बिना बीमा के संचालित होता मिला, जिसे भी सीज कर दिया गया। वहीं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कौशल कुमार सिंह ने भी अलग से अभियान चलाते हुए 7 वाहनों का चालान किया तथा 3 स्कूली वाहनों को सीज किया। जांच में ये वाहन भी आवश्यक परमिट एवं फिटनेस प्रमाणपत्र के बिना सड़क पर संचालित पाए गए, जो स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ माना गया।एआरटीओ ने स्पष्ट किया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बिना वैध दस्तावेज, बिना फिटनेस अथवा सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर संचालित होने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। विभाग ने विद्यालय प्रबंधन और वाहन संचालकों को निर्देश दिया है कि सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें तथा शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें






