होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

CEIR पोर्टल से सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी, 302 गुम मोबाइल बरामद

CEIR पोर्टल से सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी, 302 गुम मोबाइल बरामद

7:47 PM, Jun 21, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

CEIR पोर्टल से सोनभद्र पुलिस की बड़ी कामयाबी, 302 गुम मोबाइल बरामद
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

करीब 45 लाख रुपये कीमत के मोबाइल वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए, यूपी में मिला दूसरा स्थान

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र पुलिस ने खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने 302 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये है।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक(ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और जनपद के सभी थानों की संयुक्त टीमों ने यह उपलब्धि हासिल की।पुलिस के अनुसार, मोबाइल बरामदगी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए मई 2026 में CEIR पोर्टल के जरिए 66 प्रतिशत सफलता दर हासिल कर सोनभद्र पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।तकनीकी विश्लेषण, सतत निगरानी और प्रभावी कार्रवाई के जरिए मई 2026 से अब तक कुल 302 खोए हुए मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए गए। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए गए।मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए सोनभद्र पुलिस की इस पहल की सराहना की। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल ने मोबाइल फोन स्वामियों को उनके उपकरण सुपुर्द किए।सोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन खोने या गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल या नजदीकी थाने में सूचना दें, जिससे समय पर कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किया जा सके।

यह भी पढ़ें

एक प्रेम कहानी, अटूट प्यार प्रेम,जिस चिता पर पत्नी को दी विदाई, वहीं पति भी पंचतत्व में विलीन

एक प्रेम कहानी, अटूट प्यार प्रेम,जिस चिता पर पत्नी को दी विदाई, वहीं पति भी पंचतत्व में विलीन

दुद्धी कचहरी के विभिन्न मांगो को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, सुरक्षा-इंफ्रा व न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

दुद्धी कचहरी के विभिन्न मांगो को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, सुरक्षा-इंफ्रा व न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

मुख्य नहर निर्माण में उचित मुआवजा के बाद ही कराएं भूमि रजिस्ट्री,राज्य मंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात,जनचौपाल में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

मुख्य नहर निर्माण में उचित मुआवजा के बाद ही कराएं भूमि रजिस्ट्री,राज्य मंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात,जनचौपाल में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

चयन वेतनमान के लिए म्योरपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश पांडेय गुट) ने लिया संज्ञान, म्योरपुर खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

चयन वेतनमान के लिए म्योरपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश पांडेय गुट) ने लिया संज्ञान, म्योरपुर खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन, नेशनल हॉस्पिटल ने रचा इतिहास

आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन, नेशनल हॉस्पिटल ने रचा इतिहास

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions