मिट्टी लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम
मिट्टी लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम
6:35 AM, May 18, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में शनिवार देर रात मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक टकराने पर 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ही उसकी बहन की शादी हुई थी और घर में अभी भी रिश्तेदार मौजूद थे।जानकारी के अनुसार पेढ़ गांव निवासी शिव शंकर (18) शनिवार रात किसी काम से बाइक लेकर पेढ़ बाईपास चौराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान घोरावल-मीरजापुर मुख्य मार्ग पर तालाब से मिट्टी लादकर जा रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली में उसकी बाइक पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग उसे तत्काल घोरावल सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया गया कि हादसा उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर हुआ। शिव शंकर दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को घर लेकर चले गए।
यह भी पढ़ें






