सब्जी मंडी से दिनदहाड़े बाइक चोरी, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर
सब्जी मंडी से दिनदहाड़े बाइक चोरी, पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर
12:07 PM, Jun 15, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

रॉबर्ट्सगंज। सब्जी मंडी से दिनदहाड़े एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहिजन कलां निवासी रमाशंकर पुत्र स्वर्गीय मुन्नीलाल सुबह अपनी बाइक से सब्जी खरीदने के लिए सब्जी मंडी रॉबर्ट्सगंज गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
उन्होंने अपनी बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने चले गए। इसी दौरान अज्ञात चोर उनकी बाइक लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद जब रमाशंकर सब्जी लेकर वापस लौटे तो बाइक गायब मिली। उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका।
इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली रॉबर्ट्सगंज पहुंचकर बाइक चोरी की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है






