होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

400 रुपये के विवाद में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमला; पांच घायल, चार की हालत गंभीर

400 रुपये के विवाद में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमला; पांच घायल, चार की हालत गंभीर

7:11 AM, Jun 5, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

400 रुपये के विवाद में खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से हमला; पांच घायल, चार की हालत गंभीर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क




सोनभद्र म्योरपुर। थाना क्षेत्र के सुपाचुंआ गांव में महज 400 रुपये के लेन-देन को लेकर गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। मारपीट के दौरान धारदार हथियार से किए गए हमले में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार, एक कार्यक्रम के लिए सुपाचुंआ गांव से 500 रुपये में बैंड-बाजा बुक किया गया था। बुकिंग के समय 100 रुपये अग्रिम दिए गए थे, जबकि 400 रुपये का भुगतान बाकी था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों पक्ष गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे गांव पहुंचे, जहां बकाया रकम को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इसी दौरान बैंड-बाजा पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में मिश्रीलाल (40), किशुनदेव (35), ब्रह्मदेव (32) पुत्रगण मोहन निवासी सुपाचुंआ तथा उनके बहनोई श्रवण कुमार (40) निवासी सरडीहा गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के ईश्वर (45) पुत्र रामाधीन निवासी सुपाचुंआ को भी चोटें आई हैं।घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक डॉ. शिशिर श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक के अनुसार घायलों के सिर, पेट, छाती और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। तीनों भाइयों और उनके बहनोई की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बकाया 400 रुपये को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।ग्रामीणों के बीच मामूली रकम को लेकर हुए इस खूनी संघर्ष की चर्चा बनी हुई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions