अफेयर के शक में खूनी विवाद, पत्नी-बेटी ने ईंट से किया हमला, पति गंभीर घायल
अफेयर के शक में खूनी विवाद, पत्नी-बेटी ने ईंट से किया हमला, पति गंभीर घायल
8:07 AM, May 17, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

📍 सोनभद्रदुद्धी कोतवाली क्षेत्र में अफेयर के शक को लेकर एक दंपति के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि पत्नी और बेटी ने मिलकर पति के सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार परिवार में लंबे समय से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि घटना के संबंध में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।फिलहाल मामला दुद्धी कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।
यह भी पढ़ें






