होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Breaking:रपटे के तेज बहाव में बहा 8 वर्षीय बच्चा, तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ

सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के सठही गांव निवासी आठ वर्षीय बच्चा सोमवार को सटे गांव बराक में रपटे के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ग्रामीण बच्चे की तलाश में जुट गए

3:45 PM, Sep 1, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Breaking:रपटे के तेज बहाव में बहा 8 वर्षीय बच्चा, तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। शाहगंज थाना क्षेत्र के सठही गांव निवासी आठ वर्षीय बच्चा सोमवार को सटे गांव बराक में रपटे के तेज बहाव में बह गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ग्रामीण बच्चे की तलाश में जुट गए।घटना की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी विशाल कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान का जायजा लिया। सीओ ने बताया कि बच्चे की तलाश के लिए गोताखोरों को बुला लिया गया है और उनकी मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।बच्चे की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस और ग्रामीण लगातार रपटे के आसपास तथा पानी के बहाव वाले क्षेत्र में बच्चे की तलाश कर रहे हैं। फिलहाल बच्चे का पता नहीं चल सका है और तलाश अभियान जारी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions