होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सुबह की सैर पर निकले व्यापारी की सड़क हादसे में मौत

सुबह की सैर पर निकले व्यापारी की सड़क हादसे में मौत तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, चालक वाहन समेत फरार

8:59 PM, Jun 23, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सुबह की सैर पर निकले व्यापारी की सड़क हादसे में मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


बभनी (सोनभद्र)। बभनी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्थानीय व्यापारी की मौत हो गई। वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।जानकारी के अनुसार बभनी गांव निवासी गिरवर प्रसाद (47 वर्ष) पुत्र विरझू प्रसाद मंगलवार की सुबह करीब पौने पांच बजे प्रतिदिन की भांति टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर बीआरसी के समीप रेणुकूट की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि गिरवर प्रसाद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे दो पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गए हैं। हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए।सूचना पर पहुंची बभनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।बभनी थाना प्रभारी निरीक्षक डी.पी. यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना में शामिल वाहन और चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions