होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

प्रदेश एवं देश के आर्थिक विकास में व्यापारियों एवं उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका है- रितेश मिश्रा

प्रदेश एवं देश के आर्थिक विकास में व्यापारियों एवं उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका है- रितेश मिश्रा

10:56 AM, Jun 4, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

प्रदेश एवं देश के आर्थिक विकास में व्यापारियों एवं उद्यमियों की महत्वपूर्ण भूमिका है- रितेश मिश्रा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



घोरावल (सोनभद्र): नगर में बुधवार को व्यापार कर अधिकारियों एवं व्यापारियों का एक दिवसीय व्यापार संवाद कार्यक्रम का आयोजन वृंदावन गार्डन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ कार्यक्रम के अध्यक्ष व्यापार मंडल दयाशंकर गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि डिप्टी कमिश्नर व्यापार कर रितेश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि देश एवं प्रदेश के आर्थिक विकास में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने व्यापारियों को निर्भीक होकर व्यापार करने तथा देश के विकास में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज शासन की मंशा व्यापार का अधिकतम डिजिटाइजेशन एवं सरलीकरण है। असिस्टेंट कमिश्नर सुधीर गौतम ने व्यापारियों को जीएसटी पंजीयन कराने तथा इससे लाभ लेने की अपील की। राज्य कर अधिकारी उपेंद्र सिंह ने व्यापारी संवाद में व्यापारियों के सवालों का जवाब दिया। व्यापारी संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने एक दर्जन से अधिक सवाल पूछे जिनका अधिकारियों ने सम्यक रूप से समाधान किया। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से राज्य कर अधिकारी उपेंद्र सिंह, कार्यक्रम व्यवस्थापक नंदलाल उमर, पूर्व महामंत्री अमरेश चन्द्र ,हरिओम ,कृष्ण कुमार ,व्यापार मंडल महामंत्री राजकुमार गुप्ता ,युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष कौशल साहू ,धीरज कुमार ,शेष कुमार, कैलाश प्रसाद ,शकील अहमद, असगर अली, लक्ष्मी चंद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जीएसटी अधिवक्ता शुभम कुमार ने किया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions