होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

नेपुरी देवी शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज में 13 नवंबर से आयोजित होगी दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता टीम को 2100 रुपये तथा उपविजेता टीम को 1100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

sonbhadra

1:40 PM, Nov 11, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Ashish Gupta

नेपुरी देवी शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज में 13 नवंबर से आयोजित होगी दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

जनपद सोनभद्र के बघमन्दवा स्थित नेपुरी देवी शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज में 13 नवंबर 2026 को द्वितीय एकदिवसीय अंतरराज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला सुबह 8 बजे से शुरू होगा। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों और राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता टीम को 2100 रुपये तथा उपविजेता टीम को 1100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

प्रतियोगिता का आयोजन नेपुरी देवी शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज, बघमन्दवा, सोनभद्र की ओर से किया जा रहा है। आयोजकों ने कबड्डी में रुचि रखने वाली टीमों से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की है। इच्छुक टीमें पंजीकरण एवं अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 6393894418, 6392029186 और 8707880513 पर संपर्क कर सकती हैं। आयोजकों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions