होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मुश्किलों को मात देकर खुशी ने हाईस्कूल में 88% लाकर रचा इतिहास, बनी इंटर कॉलेज टॉपर

मुश्किलों को मात देकर खुशी ने हाईस्कूल में 88% लाकर रचा इतिहास, बनी इंटर कॉलेज टॉपर

4:15 PM, May 3, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

मुश्किलों को मात देकर खुशी ने हाईस्कूल में 88% लाकर रचा इतिहास, बनी इंटर कॉलेज टॉपर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

बीजपुर:संसाधनों की कमी और सामाजिक बाधाओं को पीछे छोड़कर जलवा बस्ती की बेटी *खुशी कुमारी* ने हाईस्कूल परीक्षा 2025-26 में *88% अंक* प्राप्त कर प्रभावती सिंह इंटर मीडिएट कॉलेज में *प्रथम स्थान* हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल बना दिया है।

खुशी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय डोड़हर पुनर्वास से और उच्च प्राथमिक शिक्षा कंपोजिट विद्यालय डोड़हर से प्राप्त की है। वह परिषदीय विद्यालय की वह होनहार पुरातन छात्रा हैं जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य को साधना जानती हैं।

डोड़हर ग्राम पंचायत की जलवा बस्ती में रहने वाली खुशी अपने समाज के लिए उम्मीद की नई किरण बनी हैं। आजादी के आठ दशक बाद भी इस बस्ती से अब तक न कोई उच्च शिक्षा प्राप्त कर सका है और न ही कोई सरकारी पद पर पहुंचा है। ऐसे में खुशी की सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन गई है।

विज्ञापन

खुशी के पिता *श्री साधु प्रसाद* एनटीपीसी पावर प्लांट में माली के पद पर कार्यरत हैं। सीमित आय के बावजूद वे अपने आठ बच्चों का भरण-पोषण करने के साथ उनकी शिक्षा का भी पूरा प्रबंध कर रहे हैं।

कविता लेखन में गहरी रुचि रखने वाली खुशी का सपना एक कुशल इंजीनियर बनकर *"सशक्त बेटी-सशक्त भारत"* का नारा बुलंद करना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और स्कूल के शिक्षकों को दिया है।

विज्ञापन

विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने खुशी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खुशी की यह कहानी साबित करती है कि अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions