होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

पीआरडी जवानों को ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज, ड्यूटी भत्ता बढ़कर हुआ ₹600 प्रतिदिन

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और पीआरडी जवानों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को उत्साहपूर्वक देखा और सुना

8:18 PM, Aug 18, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

पीआरडी जवानों को ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज, ड्यूटी भत्ता बढ़कर हुआ ₹600 प्रतिदिन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और पीआरडी जवानों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को उत्साहपूर्वक देखा और सुना।मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पीआरडी जवानों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कैशलेस उपचार योजना के तहत प्रत्येक पीआरडी जवान को ₹5 लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा देने की घोषणा की।

इस योजना से प्रदेश के करीब 31 हजार पीआरडी जवान लाभान्वित होंगे। सोनभद्र जिले के 428 पीआरडी जवानों को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने पीआरडी जवानों के ड्यूटी भत्ते में ₹100 की वृद्धि करते हुए इसे ₹500 से बढ़ाकर ₹600 प्रतिदिन किए जाने की घोषणा की। ड्यूटी भत्ते में बढ़ोतरी और कैशलेस इलाज की सुविधा की घोषणा से पीआरडी जवानों में खुशी और उत्साह का माहौल रहा।पीआरडी जवानों ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं का स्वागत करते हुए इसे जवानों के कल्याण और सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। जवानों का कहना था कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा और बढ़ा हुआ ड्यूटी भत्ता उनके लिए बड़ी राहत साबित होगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गौड़ के प्रतिनिधि संजीव कुमार त्रिपाठी, बीओ पीआरडी प्रदीप कुमार सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित प्रांतीय रक्षक दल के जवान मौजूद रहे।मुख्यमंत्री की घोषणाओं से पीआरडी जवानों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने की उम्मीद है। इससे जवानों में अपने दायित्वों के प्रति उत्साह और समर्पण की भावना को और मजबूती मिलेगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions