होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

4 महीने में ही जर्जर हुई 40 लाख की सीसी सड़क, गुणवत्ता पर उठे सवाल

4महीने में ही जर्जर हुई 40 लाख की सीसी सड़क, गुणवत्ता पर उठे सवाल

11:32 AM, Jul 12, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

4 महीने में ही जर्जर हुई 40 लाख की सीसी सड़क, गुणवत्ता पर उठे सवाल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


 *राबर्ट्सगंज नगर पालिका की पंडित दीनदयाल योजना से बनी 400 मीटर सड़क जगह-जगह फटी, गिट्टियां उखड़ीं; ग्रामीणों में नाराजगी*
चुर्क (सोनभद्र) आज रविवार को नगर पालिका रॉबर्ट्सगंज वार्ड नंबर 4 के सभासद राकेश भारती के नेतृत्व में सहजन कला गांव के लोग सूर्यनाथ पटेल के घर से पिथा संपर्क मार्ग तक बनाई गई रोड के जर्जर होने के विरोध में प्रदर्शन किया ग्रामीणों का कहना है कि राबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद के वार्ड संख्या 4 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय विकास प्राधिकरण योजना के अंतर्गत लगभग 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित 400 मीटर लंबी सीसी सड़क निर्माण के महज चार महीने के भीतर ही जर्जर होने लगी है। सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।यह सड़क सहिजन कलां सुर्यनाथ पटेल के घर से पिथा लिंक रोड तक बनाई गई थी। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क कई स्थानों पर फट चुकी है और उसकी गिट्टियां उखड़ने लगी हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।स्थानीय नागरिकों के अनुसार यह मार्ग क्षेत्र का अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसी सड़क से होकर करीब 20 गांवों के लोग प्रतिदिन राबर्ट्सगंज बाजार, अस्पताल, विद्यालय तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आवागमन करते हैं। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और भविष्य में दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।ग्रामीणों ने नगर पालिका प्रशासन से सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषी ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सड़क का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान संतोष मौर्य राजेश मौर्य अलगू प्रसाद रविंद्र कुमार रामविलास विश्वकर्मा सूर्यनाथ पटेल बबुंदर सिंह अजय भारती शंकर यादव सत्य प्रकाश लवकुश एस प्रीतम राजेंद्र प्रसाद अभिनव संजय कुशवाहा जगदीश मौर्या रामसमुझ मौर्या तेज बहादुर मौर्य मौजूद रहे

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions