पश्चिम बंगाल व असम में भाजपा की जीत पर दुद्धी में जश्न, ढोल-नगाड़ों व पटाखों से गूंजा माहौल
पश्चिम बंगाल व असम में भाजपा की जीत पर दुद्धी में जश्न, ढोल-नगाड़ों व पटाखों से गूंजा माहौल
6:58 PM, May 4, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी, सोनभद्र। पश्चिम बंगाल एवं असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की अप्रत्याशित व ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में दुद्धी नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया।राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-39 स्थित तहसील तिराहे पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह के नेतृत्व में सायंकाल कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज, पटाखों की आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण के साथ कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया।भाजपा कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लेकर जुलूस के रूप में संकट मोचन चौराहे तक पहुंचे और लोगों को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा (एडवोकेट), जिलामंत्री मनोज सिंह, अनिल कुमार, सभासद विकास मधेसिया, सुमित सोनी, धनंजय रावत, धीरज जायसवाल, प्रेम नारायण सिंह, दिलीप पांडे (एडवोकेट), मनीष कुमार जायसवाल, पीयूष कुमार कसेरा, सत्यम कश्यप सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






