होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

हाईडिल मैदान में प्रदर्शनी मेले का शुभारंभ, मिक्सर झूला और जलपरी बना आकर्षण का केंद्र

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के हाईडिल मैदान में रविवार को प्रदर्शनी मेले का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि एमएलसी विनीत सिंह ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे मेले लोगों के मनोरंजन के साथ ही मेल-मिलाप और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। मेले में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए मनोरंजन के विभिन्न साधन उपलब्ध हैं

8:45 PM, Oct 12, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

हाईडिल मैदान में प्रदर्शनी मेले का शुभारंभ, मिक्सर झूला और जलपरी बना आकर्षण का केंद्र
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के हाईडिल मैदान में रविवार को प्रदर्शनी मेले का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि एमएलसी विनीत सिंह ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे मेले लोगों के मनोरंजन के साथ ही मेल-मिलाप और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। मेले में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए मनोरंजन के विभिन्न साधन उपलब्ध हैं।मेले में लगी ट्रेन, ब्रेक डांस, मिक्सर झूला, जलपरी और विभिन्न प्रकार के झूले लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। खासकर मिक्सर झूले को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने विभिन्न झूलों का आनंद उठाया, वहीं जलपरी सहित अन्य आकर्षक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा।मेले के उद्घाटन के दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रवीण सिंह, समाजसेवी धीरज सिंह और आयुष राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर प्रदर्शनी के आयोजक राजेंद्र त्रिवेदी, रविन्द्र त्रिवेदी, विक्की और अज्जू भाई सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions